Loading mohalla live...
 

Mohalla Live

Mohalla Live


WPI कांफ्रेंस में विभा रानी का नाट्य पाठ आज

Posted: 05 Nov 2009 02:36 PM PST

डेस्‍क ♦ विभा रानी के बेहद चर्चित नाटक "दूसरा आदमी दूसरी औरत" का नाट्य पाठ मुंबई में स्त्री मुक्ति संघटना एवं एकेडेमी ऑफ थिएटर आर्ट, मुंबई विश्वविद्यालय के सौजन्य से 1-7 नवम्बर, 2009 तक आयोजित WPI (WOmen Playwright International) यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला नाट्य लेखक कांफ्रेंस में 6 नवम्बर, 2009 को दोपहर 12 बजे होने जा रहा है। प्रेम और संबंध के एक नये रूप पर आधारित इस नाटक का पाठ विभा रानी एवं अजय रोहिल्ला करेंगे। विभा रानी हिंदी और मैथिली की लेखक, नाट्य लेखक, नाट्य समीक्षक, रंगमंच अभिनेत्री व सामाजिक कर्मी हैं। अब तक उन्होंने 10 से अधिक नाटक लिखे हैं।


मशहूर पत्रकार, गांधीवादी चिंतक प्रभाष जोशी का निधन

Posted: 05 Nov 2009 01:36 PM PST

पा में अमिताभ बच्‍चन

Paa 1St look front image अब्राहम हिंदीवाला ♦ पा में अपनी नयी भू‍मिका के लिए अमिताभ बच्‍चन को खास मेकअप करना पड़ता था। सिर्फ मेकअप करने में कम से कम चार घंटे लगते थे और उसे उतारने में दो घंटे लगते थे। Read the full story »

जरनैल की किताब छपी

jarnail singh front विनीत कुमार ♦ चिदंबरम पर जूता फेंक कर मशहूर हुए पत्रकार जरनैल सिंह की किताब पेंगुइन प्रकाशन ने छापी है। किताब में 84 दंगों की त्रासदी पर जरनैल की कई रपटें हैं। आज इसका लोकार्पण है। Read the full story »
डेस्‍क ♦ जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का निधन हो गया है। गुरुवार की रात क्रिकेट मैच देखते हुए उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।


पा में अमिताभ बच्‍चन

Posted: 05 Nov 2009 01:35 PM PST

अब्राहम हिंदीवाला ♦ बाल्कि की नयी फिल्‍म है पा। इसमें अमिताभ बच्‍चन पोजेरिया रोग से ग्रस्‍त बच्‍चे की भूमिका निभा रहे हैं। इस भूमिका के लिए उन्‍हें खास मेकअप करना पड़ता था। सिर्फ मेकअप करने में कम से कम चार घंटे लगते थे और उसे उतारने में दो घंटे लगते थे। दो दिनों की शूटिंग के बाद अमिताभ बच्‍चन को एक दिन का आराम दिया जाता था ताकि उनकी त्‍वचा को आराम मिल सके। अमिताभ बच्‍चन ने निश्‍िचत ही इस मुश्किल किरदार को निभाने की चुनौती स्‍वीकार कर अपना विस्‍तार किया है। इस फिल्‍म में वे अभिषेक बच्‍चन के बेटे बने हैं। उनका नाम है औरो। अमिताभ बच्‍चन उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां किसी भी प्रकार के प्रयोग के लिए तत्‍पर हैं।


जरनैल की किताब पेंग्विन से छपी, लोकार्पण आज

Posted: 05 Nov 2009 01:35 PM PST

विनीत कुमार ♦ एक पत्रकार की हैसियत से अपने लंबे मीडिया करियर के दौरान जरनैल सिंह ने क्या किया, किन-किन मसलों और मुद्दों को रिपोर्टिंग के दौरान लोगों के सामने लाने की कोशिश की, ये बताने की ज़रूरत शायद ही किसी न्‍यूज़ चैनल या अख़बारों ने की हो। हमें सिर्फ इतना भर बताया गया कि जरनैल सिंह ने मौजूदा गृहमंत्री पर जूते फेंकने का काम किया और रातोंरात वो इसी काम को लेकर चर्चित कर दिये गये। इस हिसाब से पेंगुइन से प्रकाशित होनेवाली उनकी किताब कब कटेगी चौरासी : सिख क़त्लेआम का सच जिसका कि आज लोकार्पण होना है, जरनैल सिंह की कोशिश से ये दोतरफा कार्रवाई है।


0 comments: