Loading mohalla live...
 

Mohalla Live

Mohalla Live


लोगों की उम्मीदों के बीच कल बजट पेश करेंगे मुखर्जी

Posted: 05 Jul 2009 02:22 AM PDT

नई दिल्ली, 5 जुलाई। वैश्विक वित्तीय संकट और लोगों की भारी उम्मीदों के बीच सोमवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी चालू वित्त वर्ष के लिए लोकसभा में बजट पेश करेंगे। उम्मीद है कि बजट में कल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने और नागरिकों व उद्योगों पर भार कम करने के बीच संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी। वरिष्ठ राजनेता मुखर्जी इससे पहले जनवरी 1982 से दिसंबर 1984 के बीच तीन बार आम बजट पेश कर चुके हैं। उन्होंने इस साल फरवरी में पेश अंतरिम बजट में अपना एजेंडा जाहिर कर दिया था।


पाकिस्‍तान को खलीफा राज बनाने की साज़‍िश

Posted: 05 Jul 2009 02:13 AM PDT

लंदन, 5 जुलाई। ब्रिटेन स्थित एक इस्लामिक आतंकवादी संगठन ने पाकिस्तान में रक्तरहित विद्रोह के जरिए तख्ता पलट करने और वहां खलीफा राज स्थापित करने की योजना बनाई है। समाचार पत्र 'द संडे टाइम्स' ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि कट्टरपंथी संगठन हिज्ब उत-तहरीर के सदस्यों ने इस्लामाबाद में रक्तरहित तख्ता पलट कर एक ऐसे खलीफाराज स्थापित करने की योजना बनाई है जिसमें कड़े इस्लामी कानून लागू किए जा सकें।


ट्वेंटी-20 विश्वकप 2010 के आयोजन स्थलों की घोषणा

Posted: 05 Jul 2009 12:06 AM PDT

दुबई, 5 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2010 के ट्वेंटी-20 विश्वकप मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी है। विश्वकप के सभी मैच बारबाडोस, गुयाना, सेंट किट्स और सेंट लूसिया में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 16 मई को बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल के मैदान में खेला जाएगा।


‘हमने हसीना को जहर देने कोशिश नहीं की थी’

Posted: 04 Jul 2009 11:59 PM PDT

ढाका, 5 जुलाई। बांग्लादेश की पूर्व कार्यवाहक सरकार के सलाहकारों ने इस आरोप को खारिज किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना को उस समय जहर देने की कोशिश की थी जब वह जेल में बंद थीं। उधर, हसीना के स्वास्थ्य सलाहकार सैयद मुदस्सर अली ने इस आरोप को फिर दोहराया है। इससे एक सप्ताह पहले ही बांग्लादेशी संसद में उप नेता सैयदा साजिदा चौधरी ने आरोप लगाया था कि हसीना को जहर देने की कोशिश की कई थी।


दैनिक भास्‍कर ने ब्‍लैक में मांगे थे पांच लाख रुपये

Posted: 04 Jul 2009 10:40 PM PDT

अपने तीस साल के राजनीतिक जीवन में मैंने मीडिया का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था। मीडिया के प्रतिनिधि लोकसभा चुनावों के दौरान खुलकर प्रत्याशियों से पैसे मांग रहे थे। राजनीतिक दल मजबूर होकर पैसे देते रहे। दलों की छोड़िए, निर्दलीय प्रत्याशी भी इनके शिकार हुए। पैसे मांगने के लिए उन्होंने बहुत ही संभ्रांत शब्द का इस्तेमाल किया- पैकेज।


सारे काम रोक कर पहले पानी का इंतज़ाम करो

Posted: 04 Jul 2009 10:17 PM PDT

पूरे देश में अकाल के आसन्‍न संकट को देखते हुए बिहार के गया ज़‍िले में 7 जुलाई को पानी पर एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्‍यप्रदेश के समाजवादी नेता रघु ठाकुर और पूर्व बीजेपी नेता गोविंदाचार्य शिरकत करेंगे।


लालू समलैंगिकता के खिलाफ, शरद उदासीन

Posted: 04 Jul 2009 02:12 PM PDT

नई दिल्ली/पटना, 4 जुलाई। पूर्व रेल मंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने समलैंगिकता को वैधानिकता प्रदान करके एक बहुत ही खतरनाक काम किया है। दूसरी ओर जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव का मानना है कि भारत में समलैंगिकता कोई मुद्दा ही नहीं है। लालू प्रसाद ने कहा, "दिल्ली उच्च न्यायालय का यह कहना कि समलैंगिकता अपराध नहीं है और इसके लिए कानून में संशोधन किया जाना चाहिए, एक खतरनाक बात है। मैं इस मुद्दे को संसद में उठाऊंगा और इसके खिलाफ बनाए गए कानून में संशोधन नहीं होना चाहिए।"


सूरत जाकर देखें, बच्‍चे अब भी काम पर हैं…

Posted: 04 Jul 2009 01:59 PM PDT

सूरत। यह सच है, लेकिन अधूरा कि देश की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री में सूरत 'रीढ़ की हड्डी' है। यह सच इस तथ्य के साथ पूरा होगा कि देश के अलग-अलग कोनों से आये 'बाल-मज़दूरों की बदौलत' टेक्स्टाइल इंडस्ट्री में सूरत 'रीढ़ की हड्डी' है। इसमें गुजरात के ही एक-चौथाई से ज्यादा बाल-मज़दूर काम करते हैं। सरकारी आंकडों के हिसाब से सूरत में 5,000 बाल-मजदूर हैं, जबकि गैर-सरकारी आंकडों को देखे तो यह संख्या 50,000 से भी ऊपर है।


मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में पानी भरा

Posted: 04 Jul 2009 11:30 AM PDT

मुंबई, 4 जुलाई। मुंबई में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण कई उपनगरीय इलाकों में पानी भर गया। इस कारण सड़कों पर यातायात ठप हो गया और उड़ानों में देरी हुई। दिन भर हुई बारिश के कारण दादर, वडाला, भायखला, मझगांव, माहिम, सांताक्रूज, गोरेगांव, जोगेश्वरी, कांदिवली, मुलुंड, सायन, माटुंगा व घाटकोपर जैसे इलाकों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। बारिश के कारण महानगर के दो प्रमुख राजमार्गो और अन्य मार्गो पर यातायात थम-सा गया था। परिणामस्वरूप कई हिस्सों में जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।


केक बेच कर एवरेस्ट बचाने की मुहिम

Posted: 04 Jul 2009 03:48 AM PDT

काठमांडू, 4 जुलाई। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से कचरे के ढेर को साफ करने के लिए एक पर्वतारोही ने आधार शिविर पर एक बेकरी स्थापित की है। इस बेकरी हुई आय से कचरा हटाने वालों की मजदूरी का भुगतान होता है। वर्ष 2007 में पहली बार 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने वाले दावा स्टीवन शेरपा ने 5,330 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित आधार शिविर पर बेकरी स्थापित की है। यहां खाद्य पदार्थो के दाम काठमांडू की तुलना में तीन गुना मंहगे हैं लेकिन यहां से होने वाली हर 100 नेपाली रुपये की आय एवरेस्ट क्षेत्र से 100 किलोग्राम कचरा हटाने वाले को दी जाती है।


0 comments: