Loading mohalla live...
 

Mohalla Live

Mohalla Live


बिहार में फिर बाढ़ की दस्‍तक, असम में भी तबाही

Posted: 03 Jul 2009 01:58 AM PDT

पटना/गुवाहाटी, 3 जुलाई। बिहार में इस बार भी कोसी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिये हैं। कोसी के कैचमेंट एरिया के ज़‍िले सुपौल और मधेपुरा में एक बार फिर लोग का भय सतह पर आ गया है। उधर असम में मूसलाधार बारिश से लगभग 200,000 लोग बेघर हो गए हैं।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून म्यांमार पहुंचे

Posted: 02 Jul 2009 11:20 PM PDT

यंगून, 3 जुलाई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को म्यांमार पहुंचे। इस दौरान वह विपक्ष की नेता आंग सांग सू की समेत सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए दबाव बनाएंगे। समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि मून और उसके सहयोगियों के यंगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद उन्हें यहां के सेडोना होटल ले जाया गया।


कंधमाल में फिर तैनात हों केंद्रीय बल: पटनायक

Posted: 02 Jul 2009 11:01 PM PDT

भुवनेश्वर, 3 जुलाई। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कंधमाल जिले से केंद्रीय सुरक्षा बल हटाने का विरोध करते हुए वहां शांति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दोबारा तैनात करने की मांग की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "पटनायक ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कंधमाल में हालात पूरी तरह सामान्य होने तक केंद्रीय बलों को फिर से तैनात किया जाए।"


तालिबान पर अमेरिका का हल्‍ला बोल, बड़ा हमला

Posted: 02 Jul 2009 11:46 AM PDT

अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में गुरुवार को अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। इसे वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अभियान माना जा रहा है। अमेरिका के करीब 4,000 नौसैनिक और 650 अफगान सैनिक इस अभियान में शामिल हैं। नाटो के लड़ाकू विमान भी आक्रमण में शामिल हैं। अमेरिकी ब्रिगेडियर जनरल लैरी निकोलसन ने कहा कि जवानों की बड़ी संख्या के कारण यह अभियान अफगानिस्तान में पहले के अन्य अभियानों से अलग है।


मंदी से भारत में कुल पांच लाख नौकरियां गयीं

Posted: 02 Jul 2009 06:18 AM PDT

नई दिल्ली, 2 जुलाई। आर्थिक समीक्षा 2008-09 के मुताबिक वैश्विक वित्तीय संकट के कारण अक्टूबर-दिसंबर 2008 के दौरान देश में करीब पांच लाख कामगारों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी। समीक्षा में 'भारत में रोजगार पर आर्थिक मंदी का प्रभाव' नामक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि रत्न एवं आभूषण, परिवहन, ऑटोमोबाइल और कपड़ा उद्योग में रोजगार पर वित्तीय संकट का सबसे ज्यादा असर पड़ा। रत्न एवं आभूषण, परिवहन और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में क्रमश: 8.58, 4.03 और 2.42 फीसदी की गिरावट आई। समीक्षा के अनुसार दिसंबर 2008 की तुलना में जनवरी 2009 में रोजगार की स्थिति का जायजा लेने के लिए किए गए दूसरे सूक्ष्म नमूना सर्वेक्षण से पता चलता है कि जनवरी में करीब एक लाख नौकरियां खत्म हुई।


भारत में होमो-सेक्‍सुअलिटी पर क़ानूनी मुहर

Posted: 02 Jul 2009 05:58 AM PDT

नई दिल्ली/लखनऊ, 2 जुलाई। होमोसेक्‍सुअलिटी अब सामाजिक और कानूनी रूप से जायज़ हो सकेगी और इसके लिए अब किसी भी जोड़े को शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ेगी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी)की धारा 377 को अवैध ठहराते हुए समलैंगिक संबंधों को वैध करार दिया है। उधर न्यायालय के इस फैसले पर धर्मगुरुओं ने ऐतराज जताते हुए समलैंगिकता को समाज के लिए विघटनकारी बताया है।


फोकस टीवी से 14 जर्नलिस्‍ट को नौकरी से निकाला गया

Posted: 02 Jul 2009 04:00 AM PDT

नीलांजना बनर्जी की लॉबी में शामिल रहने के आरोप में फोकस टीवी के 14 जर्नलिस्‍ट की नौकरी छीन ली गयी है। ये वही फोकस टीवी है, जिसके मालिक मतंग सिंह हैं। दो महीने पहले ही फोकस की चैनल हेड नीलांजना बनर्जी को बाहर का रास्‍ता दिखाया गया था।


0 comments: