आज का दिन

आज 32 साल का हो गया। दिल्ली में ये मेरा 11वां जन्मदिन है। दिल्ली आने के बाद पहला जन्मदिन ग्वालियर किले में कटा। शूट चल रहा था। रात को 12 बजे। शूट जैसे ही खत्म हुआ, शिवानी अपनी नीली साड़ी में दौड़ी आयी और मुझे अपनी बांहों में जकड लिया। 98 का जन्मदिन कैसे कटा, याद नहीं। 99 का जन्मदिन जी टीवी में नाईट शिफ्ट में कटा। 2000 का भी वहीं कटा। 2001 का मणिपुर में कटा। 2002 का रामपुर में लालू की रैली में कटा। 2003 का दिल्ली के एक शराबखाने में तन्हाई में कटा। 2004 का भी कुछ ऐसे ही। 2005 का याद नही। 2006 में शायद किसी दोस्त ने शराब पिला दी। 2007 में, साहब, घर पर बड़ा जलसा हुआ। पता नही कैसे, पता नही क्यों।

2008... चिंकी, पूजा, कृता, हिथर, ईशान, राकेश, मीनू, अंजुम, शुभ्रा... इस क्रम में लोगों ने मुझे याद किया।

...और दिन निकल गया।

0 comments: